Sun. May 31st, 2026

मौसम:कोहरे में लिपटी रही सुबह, दिनभर सर्द हवाओं ने ठिठुराया

शाहाबाद क्षेत्र में इन दिनों कोहरा एवं शीत लहर के चलते जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। देर रात करीब साढ़े 11 बजे से ही कोहरा छाने लगता है। शीत लहर चलने से सर्दी बढ़ गई है। कस्बेवासी सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। कामकाज करने वाले लोग दिन भर गर्म कपड़े पहनकर सर्दी से बचाव करते नजर आते हैं। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे तक घना कोहरा छाया रहा। जिसकी वजह से 20 मीटर दूर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हाईवे के आसपास संचालित ढाबाें पर वाहनों की कतारें लगी रही। डीएसपी कजोड़मल ने बताया कि घने कोहरे के चलते वाहन चालकों को सतर्क रहना चाहिए। घना जंगल क्षेत्र होने के कारण कोहरे में दिखाई देने वाली लाइटों का इस्तेमाल करना चाहिए।

हाईवे पर गश्त करने वाली मोबाइल टीम को भी वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. शेख आरिफ ने बताया कि क्षेत्र में शीत लहर एवं घने कोहरे के चलते क्षेत्रवासी बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीजों को सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों का उपयोग करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed