Sun. May 31st, 2026

हल्ला बोल पोस्टर का विमोचन:नई पेंशन योजना के विरोध में कैंडल मार्च आज, कार्यालयों में किया संपर्क

बारां न्यू पेंशन स्कीम एंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले प्रदेशव्यापी आह्वान पर जिला मुख्यालय सहित उपखंड मुख्यालयों पर एक जनवरी शाम साढ़े पांच बजे कैंडल मार्च निकाला जाएगा। जिसके तहत शहर में स्थित श्रीराम स्टेडियम से कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष चेतनप्रकाश मीणा ने बताया कि संघर्षरत अधिकारी व कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर न्यू पेंशन योजना को बंदकर पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग कर रहे हैं। प्रस्तावित कैंडल मार्च को को लेकर शुक्रवार को कई विभागों के कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों से संपर्क किया गया। वहीं हल्ला बोल पोस्टर का विमोचन कर कर्मचारियों से अधिकाधिक संख्या में कैंडल मार्च में भाग लेने का आह्वान किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed