Sun. Jul 12th, 2026

वार्षिक अधिवेशन में चुनाव निर्विरोध संपन्न:रमेशचन्द्र पुरोहित जिलाध्यक्ष, प्रकाश बक्षी जिला मंत्री, मधु जैन महिला मंत्री निर्वाचित

चित्ताैड़गढ़ राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जिला कार्यकारिणी के वार्षिक अधिवेशन में चुनाव शुक्रवार को गाड़ीलौहार स्कूल में जिला निर्वाचन अधिकारी राजकमल लौहार के निर्देशन में निर्विरोध सम्पन्न हुए। प्रदेश महामंत्री अरविन्द व्यास के मुख्य आतिथ्य में जिला महासमिति एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्यों की मीटिंग हुई।

सहायक निर्वाचन अधिकारी ललित बुनकर, पर्यवेक्षक चंद्रप्रकाश मेहता, प्रदेश कार्यकारिणी के रमेश पुष्करणा, गोपाल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह शक्तावत ने भी विचार रखे। जिला कार्यकारिणी निर्वाचन में जिलाध्यक्ष रमेशचन्द्र पुरोहित, मंत्री प्रकाशचंद्र बक्षी, सभाध्यक्ष सैयद मुकर्रम अली, उपसभाध्यक्ष उदयलाल अहीर, कमल कुमार दाधीच, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश उपाध्याय, उपाध्यक्ष (पुरुष) नरेशदत्त व्यास, उपाध्यक्ष (महिला) नोसर जाट, उपाध्यक्ष (माध्यमिक शिक्षा) हमीरसिंह राजपूत, उपाध्यक्ष (प्राथमिक शिक्षा) अशोक कुमार कोचिटा, अतिरिक्त जिला मंत्री राजेन्द्र व्यास,

सचिव (मा.) भवानीशंकर सेन, (प्रा.) इकबाल हुसैन, (संस्कृत) नाथूलाल डांगी, महिला मंत्री मधु जैन एवं कोषाध्यक्ष नर्बदाशंकर पुष्करणा निर्विरोध निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी में नरेन्द्र सिंह शक्तावत, राधेश्याम मेनारिया, घनश्याम सिंह राठौड़, उदयलाल सुखवाल, कन्हैयालाल तम्बोली, सुमन व्यास, चावंड सिंह चुण्डावत, चन्दनसिंह शक्तावत, उधमसिंह राजपूत, मनोज कुमार चाष्टा एवं नक्षत्रमल शर्मा सदस्य के रूप में निर्वाचित घोषित किए गए।

जिला महासमिति अविधेशन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री अरविन्द व्यास ने कहा कि संगठन निष्ठावान एवं दायित्वान कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही निरन्तर प्रगति की ओर अग्रसर है। हम सामाजिक सरोकार करने के साथ ही अपनी मांगों के लिए सरकार से संघर्ष करते हैं। निवर्तमान जिलाध्यक्ष तेजपालसिंह शक्तावत ने नवीन कार्यकारिणी के लिए शुभकामनाएँ दी। अधिवेशन में समस्त उपशाखाओं के अध्यक्ष, मंत्री, महिला मंत्री एवं जिला महासमिति के सदस्य उपस्थित हुए एवं अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं व उपलब्धियों पर चर्चा की। संचालन जिला मंत्री प्रकाशचंद्र बक्षी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *