समीक्षा बैठक:केबिनेट मंत्री सालेह ने ली अधिकारियों की बैठक
पोकरण नगरपालिका सभागार में शुक्रवार की दोपहर को केबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद के मुख्य आतिथ्य में सरकारी विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जलदाय विभाग के साथ साथ प्रोजेक्ट, कृषि विभाग, डिस्कॉम व सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान केबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद ने सभी विभागों के विभागीय अधिकारियों से क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने प्रोजेक्ट के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके द्वारा बिछाई गई लाइन में लोगों द्वारा 3 इंच के अवैध कनेक्शन करके खेती की जा रही है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में जल्द से जल्द अवैध कनेक्शन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मंत्री शाले मोहम्मद ने उनके द्वारा स्वीकृत करवाए गए 9 जीएसएस के बारे में जानकारी मांगी। जिस पर अधिकारियों ने जीएसएस का कार्य शुरू नहीं होने की बात कही। डेढ़ वर्ष से 9 जीएसएस का कार्य शुरू नहीं होने पर केबिनेट मंत्री ने अधिकारियो को लताड़ लगाई।
