शुद्ध के लिए युद्ध अभियान:दौसा में फूड इंस्पेक्टर ने खाद्य वस्तुओं के दो सैंपल लिए
दौसा चीफ सेक्रेट्री की पहल पर 1 जनवरी से शुरू किए शुद्ध के लिए युद्ध अभियान जारी है। इस कड़ी में फूड इंस्पेक्टर महेंद्र चतुर्वेदी ने साेमवार काे कालाखाे में दाे दुकानाें से खाद्य वस्तुओं के सैंपल लिए, जाे जांच के लिए अलवर भेजे जाएंगे। फूड इंस्पेक्टर महेंद्र चतुर्वेदी के अनुसार कालाखाे में गाैरव किराना स्टाेर से दाल मूंग माेगर का सैंपल लिया गया। दूसरा सैंपल भी कालाखाे से ही लिया गया, जाे रामकरण बाबूलाल की दुकान से दाल चाैला माेगर का सैंपल भरा। दाेनाें सैंपल की कार्रवाई करने के बाद जांच के लिए सैंपल अलवर भेजे जाएंगे। रिपाेर्ट महीनेभर में अाएगी। विदित रहे कि शुद्ध के लिए युद्ध अभियान 1 जनवरी से 31 मार्च तक निरंतर चलेगा।
