Fri. Nov 20th, 2026

बैठक:विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति सदस्यों की बैठक में मुद्दों पर चर्चा

पोकरण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोमट की विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमशंकर जोशी ने बैठक में उपस्थित सदस्यों को विद्यालय की शैक्षिक, सहशैक्षिक गतिविधियों के साथ ही भौतिक सुविधाओं व आवश्यकताओं के बारे में जानकारी दी।

कोविड की परिस्थितियों में विद्यालय नियमित आने वाले विद्यार्थियों और विद्यालय नहीं आकर घर से ऑनलाइन शिक्षण करने वाले विद्यार्थियों की शिक्षण व्यवस्था पर विचार-विमर्श किया गया।‌ इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों को ग्राम पंचायत गोमट द्वारा निर्मित टीन शेड व चारदीवारी कार्य का अवलोकन करवाया गया। सभी सदस्यों ने ग्राम पंचायत गोमट द्वारा विद्यालय हित में लिए गए प्रस्ताव और कार्यों की सराहना की।

बैठक में राजकीय अधिवक्ता फिरोज खान मेहर, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष केसुराम बारूपाल, अभिभावकों में से प्रयागाराम, जगदीश, जितेंद्र, वार्ड पंच इलियास खान, राजेश कुमार, वरिष्ठ अध्यापक अब्दुल अजीज मेहर, वरिष्ठ सहायक पन्नालाल पुरोहित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *