Tue. Jul 14th, 2026

निवाई:वार्षिकोत्सव में स्टूडेंट्स ने दिखाई प्रतिभा

राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल बारेडा में वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. कुसुम कौशिक और अध्यक्ष संस्था प्रधान रामरूप यादव ने किया।

इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। जिनमें छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी।

संस्था प्रधान रामरूप यादव और राजेश शर्मा ने स्कूल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर रमेश गुर्जर, रामकरण बैरवा, उगन्ती गुर्जर, अनीता चौधरी, मीनाक्षी शर्मा सहित अभिभावक एवं शिक्षक गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed