Thu. Nov 19th, 2026

वार्षिकोत्सव और भामाशाह सम्मान समारोह:भामाशाहों व पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित किया,छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी

निवाई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राहोली में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ वार्षिक उत्सव,पूर्व विद्यार्थी व भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें प्रधानाचार्य डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं भामाशाहों व पूर्व विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मैनेजर एसबीआई राहोली मुनेश कुमार मीना रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीराम चौधरी ने की। कार्यक्रम में भामाशाह भोमा राम चावला,जय नारायण मीना,धर्मेद्र कुमार बैरवा, प्रेमचन्द बैरवा, रामधन यादव,मुकेश कुमार मीना,भंवरलाल बैरवा,रमेश चन्द मीना, बद्रीलाल माली,कमलेश चन्द जैन,सुमन शर्मा, रामकिशोर मीना,निरंजन सांवरिया,महिमा गौड आदि को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *