Tue. Jul 14th, 2026

अटके हजारों नामांतरण:ई धरती सर्वर काम नहीं करने से अटके हजारों नामांतरण

सवाई माधोपुर बौंली राजस्व विभाग का महत्वपूर्ण सर्वर ई धरती करीब चार माह से काम नहीं कर रहा है। जिसके कारण तहसील कार्यालय में करीब तीन हजार नामांतरण पेंडिंग है। गौरतलब है कि राजस्व विभाग द्वारा तहसील कार्यालयो को ई धरती व भू नक्शा सर्वर से जोड़ रखा है। जिसके माध्यम से ही तहसील कार्यालयो में किसानों के भू राजस्व संबंधी कार्य होते है।

लेकिन यह सर्वर करीब चार माह से सही तरीके से काम नहीं कर रहा है जिसके कारण बौंली मित्रपुरा तहसील क्षेत्र के 100 गांवों के किसानों के भू संबंधी काम नहीं होने के कारण उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा जा। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के करीब दो से 3000 नामांतरण तस्दीक नहीं होने से पेंडिंग चल रहे है। जिसके कारण किसानों को पटवारियों के चक्कर काटने पड़ रहे है। साथ ही सर्वर नही चलने से दिनों दिन पटवारियों के पास भी पेंडेंसी बढ़ रही है।

ये काम अटक रहे है सर्वर की कमी से: जानकारी के अनुसार ई धरती सर्वर प्रॉपर काम नहीं करने से रहन नामा, नामांतरण, रहनमुक्त, हक त्याग, विरासत, गोदनामा सहित अन्य कई कार्य नहीं हो पा रहे है । इस संबंध में तहसीलदार बृजेश कुमार सिहरा ने बताया कि ई धरती सर्वर सही तरीके से नहीं चल रहा है। यह समस्या सभी जगह की है। इस सर्वर के सही तरीके से नहीं चलने के कारण करीब दो हजार नामांतरण पेंडिंग है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को भी अवगत करवाया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed