Tue. Jul 14th, 2026

तहसील बनाने की मांग:मलारना चौड को तहसील बनाने के लिए विधायक से मिले ग्रामीण

सवाई माधोपुर रविवार को विधायक दानिश अबरार के फार्म हाउस पर आयोजित होली मिलन समारोह में स्थानीय जिला परिषद सदस्य कैलाशी रामदयाल मीना के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विधायक से मुलाकात कर मलारना चौड़ को तहसील बनाने के लिए ज्ञापन सौंपा गया।

जिला परिषद सदस्य कैलाशी रामदयाल ने बताया कि कस्बे को तहसील मुख्यालय बनाने से क्षेत्र की एक दर्जन पंचायतों के ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। क्योंकि जिले की अंतिम छोर की पंचायतों से तहसील मुख्यालय बौली व मलारना डूंगर 30 किलोमीटर की ज्यादा दूरी पर है। वही मलारना चौड़ लालसोट कोटा मेगा हाइवे होने से सुगम यातायात सुविधा होने व करीब 10 हजार की आबादी की दृष्टि से सभी मापदंड रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed