पॉलिटेक्निक का भवन बनकर तैयार फिर भी कक्षाएं विकासखंड के कमरों में संचालित
कमलेश्वर पॉलिटेक्निक कॉलेज का भवन बनने के बावजूद कक्षाएं मूनाकोट विकासखंड के कमरों में संचालित होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि जब विकासखंड में ही कक्षाएं संचालित करनी थी तो कॉलेज के भवन निर्माण में लाखों की धनराशि खर्च करना समझ से परे है।
सोमवार को पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हरीश सिंह रावत के नेतृत्व में ग्रामीण डीएम डॉ. आशीष चौहान से मिले। इस दौरान उन्होंने कहा करीब दस वर्ष पूर्व कमलेश्वर पॉलिटेक्निक कॉलेज को शासन स्तर से स्वीकृति मिली। अपना भवन न होने के कारण कॉलेज का संचालन मूनाकोट विकासखंड से होना लगा। अब कमलेश्वर में ही कॉलेज का भवन बनकर तैयार हो गया है, लेकिन कक्षाएं मूनाकोट विकासखंड से ही संचालित हो रही है। ग्रामीणों ने डीएम से कॉलेज को कमलेश्वर स्थित भवन में संचालित करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालो में विपिन चंद, होशियार सिंह, गोविंद सिंह सौन, मनोज बिष्ट, धीरज सिंह, भूवन बिष्ट, उमेश कुमार, प्रमोद सिंह, मनोज सिंह, नारायण सिंह, पंकज सौन, बलराज सौन आदि मौजूद रहे।
