एनएसएस छात्राओं ने देखी अनुसंधान वाटिका
राजकीय महिला महाविद्यालय की एनएसएस छात्राओं का 60 सदस्यीय दल रविवार को वन अनुसंधान केन्द्र हल्द्वानी पहुंचा। केन्द्र के वन क्षेत्राधिकारी मदन सिंह बिष्ट ने दल को बायोडायवर्सिटी पार्क, गैलरी, जलीय पौधे, बिना मिट्टी के पौधे उगाने वाले हाइड्रोपोनिक सिस्टम, रुद्राक्ष वाटिका, औषधि गार्डन, रामायण वाटिका, महाभारत वाटिका,भारत वाटिका, शहीद वाटिका, कासनी वाटिका का भ्रमण कराया। उन्होंने जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी भी दी। भ्रमण दल में डॉ. विभा पाण्डे, डॉ. रितु सिंह समेत अनुसंधान केंद्र के कर्मचारी मौजूद रहे।
