Tue. Sep 29th, 2026

उत्तराखंड में अभी और सताएगी गर्मी,लगातार बढ़ेगा पारा,जानें मौसम पूर्वानुमान

उत्तराखंड में अप्रैल के महीने में गर्मी और सताएगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान मानें तो अगले 5 दिनों तक तापमान में वृद्धि का अनुमान लगाया है। अप्रैल के पहले हफ्ते से ही दून समेत राज्य के अन्य हिस्सों तापमान में बढ़ोतरी दिख रही है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के मैदानी और पर्वतीय जिलों में तापमान में फिलहाल कोई कमी आने की संभावना नहीं है।

देहरादून में रविवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। मौसम निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक दून में आने वाले 5 से 6 दिनों में तापमान के बढ़ोतरी का अनुमान है।

प्रदेश में अभी तापमान में बढ़ोतरी रहेगी। इसकी वजह कमजोर पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवात है, जो हरियाणा से आगे नहीं बढ़ पा रहा। पर्वतीय जिलों में भी बारिश की संभावना से इंकार किया गया है।

नैनीताल में गर्मी के साथ में बढ़ी उमस, अधिकतम तापमान पहुंचा 24.5 न्यूनतम सेल्सियस दर्ज पहुंचा
नगर में सोमवार को गर्मी के साथ उमस पड़ गई है। नगर में अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे लोगों को गर्मी होने से परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। बतादें कि नगर में दो-तीन दिनों से मौसम खुशनुमा बना हुआ था सोमवार को नगर में गर्मी के साथ उमस भी बढ़ गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *