Thu. Sep 3rd, 2026

किशनगढ़:अरांई क्षेत्र के चार गांवों में 8.20 करोड़ की लागत से होंगे विकास के काम

किशनगढ़ विधायक सुरेश टांक ने मंगलवार को अरांई क्षेत्र के आकोडिया,गोठियाना,अरांई व भोगादीत पंचायत के माला गांव में लगभग 8 करोड़ 20 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक सुरेश टांक ने कहा कि हम प्रत्येक गांव में विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। जहां से भी कोई मांग आती है तो उस पर तुरंत विचार किया जाता है।

विधायक सुरेश टांक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं पर तुरंत एक्शन होना चाहिए। विधायक सुरेश टांक ने विभिन्न स्थानों के लिए नये विकास कार्यों की घोषणा की। इस दौरान एसडीएम खेमाराम यादव, तहसीलदार हनुमान प्रसाद बैरवा, विकास अधिकारी पदमा देवी,अरांई थानाधिकारी जय सुल्तान सिंह, उपप्रधान विष्णु शर्मा सहित सभी सरपंच व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed