Tue. Jul 14th, 2026

जायजा:संयुक्त निदेशक ने सीएमएचओ कार्यालय का किया निरीक्षण

सिरोही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जोधपुर संयुक्त निदेशक डॉ. जोगेश्वर प्रसाद ने सोमवार सीएमएचओ कार्यालय सिरोही और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजपत्रित विभाग, अराजपत्रित विभाग डीपीएम यूनिट, एनयूएचएम यूनिट, एनटीसीपी यूनिट, वैक्सीनेशन कोल्ड स्टोरेज, परिवार कल्याण विभाग, सीएमएचओ कार्यालय स्टोर, आदि का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के उपरांत उन्होंने अधिकारियो, कर्मचारियों सहित चिकित्सा विभाग के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस मौके विधायक संयम लोढा, कलेक्टर डॉ. भंवर लाल, सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विवेक जोशी, पीएमओ डॉ. अविनाश मौर्य, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed