Sat. Aug 15th, 2026

एचईसी में स्पोर्ट्स एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं शुरू

एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के दो दिवसीय स्पोर्ट्स के एथलेटिक्स मुकाबलों में पहले दिन 400 मीटर दौड़ में आदित्य और आशु की टीम, तरुण और हर्ष की टीम, आशीष एवं मयंक की टीम, प्रशांत और विवेक की टीमों ने मुकाबले जीते। शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी ने किया। शुक्रवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

‘टग ऑफ वॉर’ मुकाबलों में महिला वर्ग में सृष्टि पांडेय की टीम ए ने मुकाबला जीता, जबकि पुरुष वर्ग में अमन की टीम सी ने मुकाबला जीता। बास्केटबाल प्रतियोगिता में लीग मुकाबलों में कार्तिकेय की टीम सी ने दीक्षांत की टीम ए को हराया। अन्य मुकाबले में हिमांशु रावत की टीम डी ने हर्षवर्धन की टीम बी को हराया। खो-खो प्रतियोगिता में अदिति सैनी की टीम ए ने टीम सी को हराया एवं अन्य मुकाबले में सार्थक की टीम बी ने टीम डी को पराजित किया।

क्रिकेट मुकाबलों में सहज की टीम ए ने टीम ई को हराया। नितिन की टीम एफ ने टीम बी को हराया। आशीष की टीम सी ने टीम जी को पराजित किया। दिव्यम की टीम डी ने टीम एच को हराकर शुरुआती मुकाबले जीते। संस्थान के डायरेक्टर डा. अंशुल शर्मा ने बताया कि खेल आयोजन में डा. मौसमी गोयल, रितु मोदी, ललित जोशी, डा. तृप्ति अग्रवाल, शुभांग वालिया, उमराव सिंह उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed