Thu. Nov 19th, 2026

गरतांग गली में सुरक्षात्मक कार्य हुए शुुरू

गरतांग गली में पीडब्ल्यूडी ने सुरक्षात्मक कार्य शुुरू कर दिए हैं। पीडब्ल्यूडी यहां रैलिंग व पर्यटकों के लिए बैंच लगाने के साथ ही अन्य सुरक्षात्मक कार्य करेगा।

गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन गरतांग गली की यात्रा को अधिक रोमांचक और सुरक्षित बनाने जा रहा है। इसके लिए यहां गरतांग गली के रास्ते पर रैलिंग व बैंच लगाई जा रही हैं। वहीं पर्यटकों की सुविधा के लिए रास्ते में शौचालय व पेयजल सुविधा भी उपलब्ध कराई जानी है। बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी ने सुरक्षात्मक कार्य शुरू कर दिए हैं।

सहायक अभियंता धर्मवीर सिंह तोमर ने बताया कि जिन स्थानों पर पत्थर गिरने का भय है, वहां सुुरक्षात्मक कार्य शुरू कर दिए गए हैं। इसके अलावा पर्यटकों को बैठने के लिए बैंच भी लगाई जानी है। तोमर ने बताया कि जल्द ही सुरक्षात्मक कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। वहीं गरतांग गली पर्यटकों की खासी पसंद बनी हुई है। बीते 6 दिनों में यहां 150 से अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *