Wed. Sep 30th, 2026

हर्षिल घाटी का शैक्षिक भ्रमण किया

मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ के भूगोल विषय के छात्र -छात्राओं ने हर्षिल घाटी का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण किया। प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण में 38 छात्र -छात्राएं शामिल रहे। इस दौरान भूगोल विभाग अध्यक्ष दीपक धर्मशक्तु ने पहाड़ी चट्टानों, ग्लेशियरों और पेड़-पौधों की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी। डॉ. रजनी लस्याल ने प्राकृतिक वनस्पति और डॉ. प्रमोद नेहरा ने क्षेत्र में राज कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म राम तेरी गंगा मैली की शूटिंग के बारे में बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *