Wed. Sep 30th, 2026

हिमानी और अदिति रहे अव्वल

गोस्वामी गणेशदत्त सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में वेश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान वेश प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में हिमानी देव प्रथम, अदिति भट्ट द्वितीय व सिद्धार्थ भट्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में हिमानी चौहान, ऋषिका रावत व पायल डंगवाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य देवी प्रसाद नौटियाल ने सभी प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में दिनेश रावत, उप प्रधानाचार्य जय प्रकाश भट्ट, यतेंद्र बिष्ट, योगेंद्र गोदियाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *