Thu. Apr 30th, 2026

जयंती प्रसाद अध्यक्ष और संजीव बने महामंत्री

टीएचडीसी श्रमिक संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। इसमें जयंती प्रसाद सेमवाल को अध्यक्ष और संजीव विश्नोई को महामंत्री बनाया गया।

रविवार को टीएचडीसी में टीएचडीसी श्रमिक संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी के पुनर्गठन के लिए बैठक हुई। बैठक में भारतीय मजदूर संघ उत्तरखंड के प्रांतीय कार्यालय मंत्री व चुनाव पर्यवेक्षक रामचंद्र खंडूरी की देखरेख में नई कार्यकारिणी का चयन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें जयंती प्रसाद सेमवाल को अध्यक्ष, आनंद सिंह रावत, लक्खू सिंह को उपाध्यक्ष, संजीव विश्नोई को महामंत्री, रामसेवक, गंभीर गुनसोला, राजेश रतूड़ी को संयुक्त मंत्री, ज्योति राम डंगवाल को प्रचार मंत्री, कमल किशोर को कोषाध्यक्ष, गवर सिंह वागड़ी को कार्यालय मंत्री बनाया गया। इसके अलावा रमेश बेलवाल, सुनील कुमार, अलका रावत, योगेंद्र प्रसाद घिल्डियाल, वीरेंद्र उनियाल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *