Sat. Jun 27th, 2026

लखवाड़ के गौरांग ने स्टेट चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

जौनसार के लखवाड़ निवासी 11 वर्षीय गौरांग ने राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया है। रविवार को देहरादून में संपन्न हुई कराटे स्टेट चैंपियनशिप के सब जूनियर वर्ग की काता प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया। जबकि इसी प्रतियोगिता की कुमिते स्पर्धा में गौरांग ने कांस्य पदक हासिल किया है। राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन होने पर लखवाड़ गांव समेत पूरे जौनसार बावर में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed