Fri. Jun 26th, 2026

सिर चढ़कर बोल रहा है चहल का जादू, पटेल ने बनाई टाप 10 में जगह

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में अब तक हुए मुकाबलों में बल्ले और गेंद का जबरदस्त रोमांच देखने को मिला है। इस सीजन में आइपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें प्वाइंट्स टेबल में नीचे तो पहली बार खेल रही दो टीमें टाप चार में बने हुए हैं। इस सीजन में अब तक हुए मैचों की बात करें तो यहां कुछ टीमों ने 200 से ज्यादा का स्कोर भी खड़ा किया है तो कुछ 68 जैसे लो स्कोर पर भी आउट हुए हैं। इसलिए हर बार की तरह इस बार भी गेंदबाजों में पर्पल कैप को लेकर होड़ मची हुई है।

वर्तमान में इस सूची में युजवेंद्र चहल का कब्जा है। उन्होंने 10 मैचों में अपने विकटों की संख्या को 19 कर लिया है। दूसरे नंबर पर एक बार फिर से दिल्ली के स्पिन गेंदबाज कुलदीप ने जगह बना ली है। उन्होंने कोलकाता के खिलाफ मैच में 4 विकेट लेकर अपने विकटों की संख्या को 17 कर लिया है। तीसरे नंबर पर नए गेंदबाज की एंट्री हुई है। गुजरात के खिलाफ मैच में 4 विकेट लेने वाले कगिसो रबाडा तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। अब उनके खाते में 9 मैचों में 17 विकेट हैं। रबाडा के इस प्रदर्शन के बाद टी नटराजन चौथे नंबर पर खिसक गए हैं। उन्होंने ने इतने मैचों में ही 17 विकेट हासिल किए हैं।

आरसीबी के गेंदबाज वानिंदू हसरंगा 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं। चेन्नई के खिलाफ मैच में उन्होंने 1 विकेट लेकर अपने विकटों की संख्या को 16 कर लिया है। कोलकाता के गेंदबाज उमेश यादव छठे नंबर पर खिसक गए हैं।राजस्थान के खिलाफ मैच में 1 विकेट लेकर उन्होंने 10 मैचों में अपने विकटों की संख्या को 15 कर लिया है।

7वें नंबर पर आइपीएल का युवा सेंसेशन और अपनी रफ्तार से सबको चौंकाने वाले उमरान मलिक हैं। उनके खाते में 9 मैचों में 15 विकेट है। 8वें नंबर पर गुजरात के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने जगह बना ली है। अब उनके खाते में 10 मैचों में 15 विकेट हो गए हैं।

9वें और 10वें नंबर पर क्रमश: ड्वेन ब्रावो और हर्षल पटेल हैं। ब्रावो ने 8 मैचों में 14 विकेट तो हर्षल पटेल ने चेन्नई के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिए हैं। इस प्रदर्शन के बाद उनके विकटों की संख्या 10 मैचों में 13 हो गई है और उन्होंने टाप 10 में एंट्री मार ली है। पिछले सीजन हर्षल पटेल पर्पल कैप होल्डर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed