हैदराबाद के सामने दिल्ली के इन 11 धुरंधरों पर होगी जीत दिलाने की जिम्मेदारी
इंडियन प्रीमियर लीग के 50वें मैच में जब हैदराबाद के सामने दिल्ली की टीम उतरेगी तो हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी। पिछले मुकाबले में दिल्ली को लखनऊ के हाथों हार का सामना करना पड़ा था और ऐसे में एक और हार उसे प्लेआफ की उम्मीदों से और दूर कर देगा। टीम के लिए पिछले मैच में ओपनिंग जोड़ी पूरी तरह से असफल रही थी बावजूद इसके टीम के मध्यक्रम ने अच्छा प्रदर्शन किया था और 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 189 तक पहुंची थी।
दिल्ली की ओपनिंग जोड़ी- लखनऊ के खिलाफ पिछले मैच को छोड़ दिया जाए तो दिल्ली की ओपनिंग जोड़ी पृथ्वी शा और डेविड वार्नर ने लगातार रन बनाए हैं। इस मैच में भी उन पर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी।
दिल्ली का मध्यक्रम– पिछले मैच में दिल्ली के मध्यक्रम ने अच्छा रिस्पांस किया था। रिषभ पंत, मिचेल मार्श, रोवमैन पावेल और अक्षर पटेल ने रन बनाए थे। टीम में मैच फिनिशर की कमी है जो दिल्ली के लिए मैच आखिर तक लेकर जाए।
दिल्ली की गेंदबाजी– गेंदबाजी में दिल्ली की टीम अच्छा कर रही है। आनरिक नोकिया की अनुपस्थिति में खलील अहमद और मुस्तफिजुर रहमान अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। स्पिन में कुलदीप यादव शानदार फार्म में नजर आ रहे हैं और फिलहाल वे पर्पल कैप की रेस में 17 विकटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। पिछले मैच में पहली बार खेल रहे चेतन सकारिया ने भी अच्छी गेंदबाजी की थी।
दिल्ली की संभावित प्लेइंग इलेवन-
पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, रिषभ पंत, ललित यादव, रोवमैन पावेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया।
