Fri. Nov 27th, 2026

दौड़ में जौनी कश्यप और सुदामा पोखरियाल अव्वल रहे

एसएमजेएन पीजी कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के पांचवें दिन 1500 मीटर दौड़ (छात्र वर्ग) में बीएससी के जौनी कश्यप ने प्रथम स्थान, बीकॉम के सुदामा पोखरियाल ने द्वितीय तथा बीएससी राहुल सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ (छात्र वर्ग) में बीकॉम के सुदामा पोखरियाल ने प्रथम स्थान, बीकॉम प्रथम के देवांश जोशी ने द्वितीय और बीए प्रथम के मनीष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक (छात्र वर्ग) में बीएससी के मिथुन सिंह ने प्रथम, बीकॉम के सार्थक नेगी ने द्वितीय तथा बीए के अभिषेक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कॉलेज के मुख्य खेलकूद अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह तोमर ने बताया कि 1500 मीटर दौड़ (छात्रा वर्ग) में बीकॉम प्रथम के तनीषा शर्मा ने प्रथम, बीए प्रथम की हिमानी पाल ने द्वितीय, बीएससी की अंजली ने तृतीय तथा बीएससी प्रथम की कलावती ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ (छात्रा वर्ग) प्रतियोगिता में बीए प्रथम की प्रियंका सेमवाल ने प्रथम स्थान, बीकॉम की प्रिया सिंह ने द्वितीय तथा बीए की हिमानी पाल ने तृतीय स्थान किया। त्रिकूद (छात्रा वर्ग) में बीएससी की अंजली ने प्रथम, बीए की नेहा सिंह ने द्वितीय तथा बीए की महिमा ने तृतीय स्थान किया।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य खेलकूद अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह तोमर, सह खेलकूद अधीक्षक डॉ. सुषमा नयाल तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी, डॉ. मन मोहन गुप्ता तथा डॉ. प्रदीप त्यागी द्वारा विजयी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed