Sat. Nov 21st, 2026

नगर निगम के लेट लतीफ कर्मचारियों पर कसी नकेल

नगर निगम के लेट लतीफ कर्मचारियों पर नकेल कसने की तैयारी नगर आयुक्त ने कर दी है। नगर निगम के कार्यालय के कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए थंब इंप्रेशन मशीन लगा दी है। कार्यालय के सभी कर्मचारियों की उपस्थिति इस मशीन के माध्यम से ही की जाएगी। नगर निगम के काफी सारे कर्मचारी समय से कार्यालय नहीं पहुंचते थे। जबकि लेट लतीफ कर्मचारियों को नगर आयुक्त ने भी कई बार मौखिक रूप से चेतावनी भी दी थी। जिसके बाद कुछ कर्मचारियों ने तो अपनी आदत में सुधार कर लिया था। लेकिन कुछ कर्मचारी अपनी लेटलतीफी की आदत से बाज नहीं आ रहे थे। नगर आयुक्त ने ऐसे कर्मचारियों के नकेल कसने के लिए थंब इंप्रेशन मशीन लगा दी है। सहायक नगर आयुक्त एमएल शाह ने बताया कि थंब इंप्रेशन मशीन लगा दी गयी है। कर्मचारियों की उपस्थिति अब इसके माध्यम से ही दर्ज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *