Wed. Nov 25th, 2026

छात्रों को बताई हैसप की उपयोगिता

स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट संस्थान नई टिहरी में आयोजित कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा संस्थान में अध्यनरत छात्रों को स्टेप्स फूड सेफ्टी, हैसप की उपयोगिता, क्रिटिकल, कंट्रोल प्वांइट आदि के बारे में जानकारी दी। संस्थान के निदेशक डॉ. यशपाल नेगी ने बताया कि कार्यशाला में भोजन बनाने, सही तापमान पर रखने और सुरक्षा संबंधी जानकारी के साथ मान्यता प्राप्त एवं निवारक प्रणाली के बारे में छात्रों को विस्तारपूवर्क जानकारी दी गई। कहा हैसप होटल व्यवसाय के लिये बहुत महत्वपूर्ण सिद्धांत है। छात्रों को अतिथि सत्कार में प्रतिदिन के कार्यों में प्रयोग होने वाले नियमों के बारे में जानकारी दी गई। कहा यह जानकारी छात्रों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। मौके पर प्रदीप नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed