Thu. Nov 26th, 2026

पीएनबी ने दिया आरओ और वाटरकूलर

पुरोला नगर पंचायत कार्यालय में जनता की अधिक आवाजाही को देखते हुए पंजाब नेशनल बैंक ने एक वाटर कूलर आरओ गर्मियों में ठंडा पेयजल की समस्या को देखते हुए जनता की सुविधा के लिए भेंट किया। वाटर कूलर व आरओ लगने से नगर पंचायत परिसर में आने वाले लोगों को शुद्ध व ठंडा पानी मिलने से गर्मी में बड़ी राहत मिलेगी। पीएनबी पुरोला के शाखा प्रबंधक चंचल जोशी ने बताया कि बैंक की ओर से ये एक छोटी पहल है। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी व सामाजिक कार्यकर्ता बिहारी लाल शाह ने पीएनबी पुरोला के प्रबंधक व सभी बैंक कर्मियों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed