Mon. Nov 23rd, 2026

साधन सहकारी समिति के शेखर बने अध्यक्ष

साधन सहकारी समिति की जिला कार्यकारिणी का गठन हो गया है। रविवार को जिला पंचायत सभागार में चुनाव कार्यक्रम हुआ। इस दौरान सभी आठ पदों पर सदस्यों का चुनाव निर्विरोध तरीके से हुआ। शेखर चंद्र जोशी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जगदीश चंद्र जोशी को महामंत्री, ललिता खत्री को कोषाध्यक्ष, ललित पंत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भगत सिंह को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, गोविंद सिंह को संगठन मंत्री, योगेंद्र प्रसाद जोशी को लेखा परीक्षक व गणेश सिंह को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौपी गई है। इसके अलावा कृष्ण सिंह पिंगल और कमान सिंह बोरा को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ लेते हुए संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया। चुनाव कार्यक्रम निर्वाचन अधिकारी दिनेश गोस्वामी की देखरेख में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *