Thu. Nov 26th, 2026

ग्रीन वैली व सोर वैली ने जीते क्रिकेट मुकाबले

पिथौरागढ़। टीएएच क्रिकेट एकेडमी नैनीसैनी में आयोजित अंतर स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्रीन वैली और सोर वैली ने शानदार खेल दिखाते हुए मुकाबले अपने नाम किए। मैच का आनंद लेने दर्शकों की भीड़ जुटी रही।

सोमवार को अंतर स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मुकाबला ग्रीव वैली व स्प्रिंग डेल स्कूल के बीच खेला गया। एकेडमी के संयुक्त सचिव महेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर मैच शुरू कराया। स्प्रिंग डेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 44 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रीन वैली ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 7 ओरव में 45 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। अंशुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला मल्लिकार्जुन व सोर वैली के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सोर वैली ने 12 ओवर में 131 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मल्लिकार्जुन की टीम 74 रन ही बना सकी। मैच का आनंद लेने दर्शकों की भीड़ जुटी रही। उन्होंने तालियों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर कोच नरेंद्र चंदेल, लाल सिंह, रमेश कसनियाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed