जुलाई में होगा राष्ट्रीय पुरानी पेंशन मोर्चा का अधिवेशन
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा का जिलास्तरीय अधिवेशन जुलाई महीने में पौड़ी में आयोजित किया जाएगा। जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल ने बताया कि जिलास्तरीय अधिवेशन को लेकर तैयारियां की जा रही है। बताया कि अधिवेशन को संपंन करवाने को लेकर आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि जुलाई माह में पौड़ी में मोर्चा का जनपदीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा l जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन होगा l इस मौके पर जसपाल सिंह रावत, मंगल सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह रावत, दीपक नेगी, दीपक गोडियाल, प्रवीण कुमार, निर्मला थापा, कविता कोटनाला, किरण रावत, संग्राम सिंह नेगी आदि शामिल थे।
