Mon. Jun 15th, 2026

श्रेष्ठा अध्यक्ष और दीपिका जिला सचिव बनीं

मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण कर्मचारी संघ (एएनएम) ने बैठक आयोजित की। जिसमें संगठन से जुड़ी स्वास्थ्य विभाग की एएनएम और एलएचपी वर्करों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मंडल और जिलास्तरीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष गुड्डी मटूड़ा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए रानीता प्रसाद विश्वकर्मा को गढ़वाल मंडल की अध्यक्ष, निमिशा शर्मा को मंडलीय सचिव चुना गया। श्रेष्ठा दनोशी को जिलाध्यक्ष, दीपिका रावत को जिला सचिव, सरिता माहुरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

बैठक में महिला स्वास्थ्य कर्मियों का ग्रेड पे वेतनमान दो हजार से बढ़ाकर 2800 किए जाने, कोरोना काल में फ्रंटलाइन वर्कर रही महिला स्वास्थ्य कर्मियों को 10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दिए जाने, आशा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों की मीटिंग न लेने और अनटाइड फंड में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी न रखने सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा राणा, कोषाध्यक्ष सुशीला नेगी, अनीता मेवाड़, नीलम नेगी, प्रभा खर्कवाल, प्रियंका असवाल, पूजा, मंजू असवाल, सरिता माहोसी, सरिता असवाल, अनीता रावत आदि शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *