Mon. Jun 15th, 2026

पर्यावरण दिवस पर पौधे रोपकर चलाया जागरुकता अभियान

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले के विभिन्न जगहों पर लोगों ने पौधरोपण करने के साथ ही पर्यावरण जागरुकता अभियान चलाया। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड भागीरथी पुरम में परियोजना महाप्रबंधक यूके सक्सेना ने परियोजना के अधिकारियों को विभिन्न प्रजाति के पौधें भेंट किया। उन्होंने कहा पर्यावरण दिवस के पश्चात मानसून आने के दौरान बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी परियोजना के कर्मचारियों द्वारा करीब एक हजार पौधों का रोपण किया जाऐगा। पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *