Fri. Nov 27th, 2026

अपर आयुक्त ने लक्सर गन्ना समिति का किया निरीक्षण

अपर आयुक्त गन्ना एवं चीनी उद्योग लक्सर पहुंचे और सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान समिति के दस्तावेज अपडेट नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। बाद में उन्होंने खाद गोदाम के स्टॉक का मिलान भी किया।

अपर आयुक्त गन्ना एवं चीनी उद्योग जयभारत सिंह, सहायक गन्ना आयुक्त हरिद्वार शैलेंद्र सिंह को साथ लेकर सहकारी गन्ना विकास समिति के कार्यालय पर पहुंचे और आकस्मिक निरीक्षण दिया। निरीक्षण के समय समिति के प्रभारी सचिव सूरजभान सिंह, समिति अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नागर और समिति के अन्य कर्मचारी कार्यालय में मौजूद थे।

इसके बाद उन्होंने कार्यालय के महत्वपूर्ण दस्तावेजों को देखा लेकिन दस्तावेज अपडेट नहीं थे। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और दस्तावेजों को अपडेट कर इसके रखरखाव को बेहतर बनाने की आदेश दिए। साथ ही कर्मचारियों को अपने पटल की पूरी जानकारी रखने की भी हिदायत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed