Fri. Nov 27th, 2026

उद्घाटन मैच रॉयल स्ट्राइकर ने जीता

अल्मोड़ा। भट्ट क्रिकेट एकेडमी की ओर से अंडर-14, 16, 19 अंतर विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को हुई प्रतियोगिता में उद्घाटन मैच रॉयल स्ट्राइकर-16 ने जीता।

मैच रॉयल स्ट्राइकर16 और विवेकानंद 16 के बीच खेला गया। विवेकानंद 16 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रन बनाए। जवाब में रॉयल स्ट्राइकर16 ने निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर मैच अपने नाम किया। रॉयल के चेतन ने 70, लकी रावत ने 22 रन की पारी खेलते हुए टीम को तीन विकेट से जीत दिलाई।

मैच से पूर्व वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में एआईसी, भट्ट एकेडमी, जीआईसी, आर्मी स्कूल, विवेकानंद, ग्रीन फील्ड, स्टेडियम आदि की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed