Fri. Nov 27th, 2026

प्रायोगिक विषय का व्यावहारिक ज्ञान जरूरी

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी की प्रवक्ता डा. बीना फुलेरा ने कहा कि छात्र-छात्राओं को प्रायोगिक विषय का व्यावहारिक ज्ञान देना जरूरी है।

बुधवार को हरिद्वार रोड स्थित पंडित ललित मोहन शर्मा श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि परिसर, ऋषिकेश के सभागार में उत्तराखंड मुक्त विवि हल्द्वानी की ओर से आयोजित द्वितीय प्रायोगिक कार्यशाला में डा. बीना फुलेरा ने व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी इस कार्यशाला का पूरा लाभ उठाकर विषय से संबंधित जानकारी विषय विशेषज्ञ से प्राप्त करें। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों को प्रायोगिक विषय का व्यवहारिक ज्ञान देना है।

प्राचार्य प्रोफेसर गुलशन कुमार ढींगरा ने बताया कि कार्यशाला में पर्यावरण विज्ञान एवं फॉरेस्ट्री के लगभग 100 विद्यार्थी दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल आदि स्थानों से प्रतिभाग कर रहे हैं।

बताया कि 2017 से इस प्रायोगिक कार्यशाला को लगातार किया जा रहा है, जिससे विषय से जुड़े विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में मंच का संचालन डॉ. इंदु तिवारी ने किया। मौके पर डॉ. शालिनी, डॉ. स्मिता बडोला, डॉ. ज्ञानेन्द्र अवस्थी, डॉ. पुष्कर गौड़ एवं देवेंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed