Fri. Oct 2nd, 2026

फॉलोअप शिविर:फॉलोअप कैंप में 15 लोगों को आवासीय पट्टे बांटे

टोंक गांव सिरस में स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर प्रशासन गांवों के संग अभियान का फॉलोअप कैंप आयोजित किया गया। शिविर में राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

शिविर में 40 नकल, 10 जाति प्रमाण बनाये गये। 15 लोगों को आवासीय पट्टे वितरित किए गए। शिविर में सरपंच शिवजीराम जाट, ग्राम विकास अधिकारी उमाशंकर गुप्ता, सहायक ग्राम विकास अधिकारी चिरंजीलाल बैरवा, प्रधानाचार्य कविता पूनिया, हल्का पटवारी सुमित जैन, नर्सिंग ऑफिसर मनोज कुमार गुप्ता, पशु चिकित्सा अधिकारी आदेशसिंह, कृषि पर्यवेक्षक भंवरलाल बैरवा सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने शिविर में मौजूद रहकर सभी प्रकरणों को निस्तारण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed