Fri. Oct 2nd, 2026

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम:संस्कार स्कूल के 10वीं के मेधावियों ने फहराया परचम

हिन्डौन शहर के झारेड़ा रोड स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल के 10 वीं के मेधावियों ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर स्कूल व शहर का नाम रोशन किया है। इन मेधावियों का स्कूल प्रबंधन की ओर से सम्मान किया गया।

स्कूल निदेशक रविन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि छात्र लक्ष्य कुमार शर्मा ने 92.50 प्रतिशत, लव शर्मा ने 82.50 प्रतिशत तथा हिमांशु बमणावत ने 81.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। बताया कि स्कूल 10 वीं और 8 वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा हैॅ। संस्था की ओर से न्यूनतम शुल्क में शिक्षा उपलब्ध करवाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed