Thu. Nov 26th, 2026

नगर निगम बोर्ड बैठक का एजेंडा जारी

इस साल की तीसरी नगर निगम बोर्ड बैठक के लिए एजेंडा जारी कर दिया गया है। केवल सात बिंदू एजेंडे में शामिल हैं। इसमें मुख्य तौर पर वित्त वर्ष 2022-23 का बजट शामिल हैं। सर्किल रेट के हिसाब से हाउस टैक्स का प्रस्ताव भी एजेंडे में है। पहले यह प्रस्ताव गिर चुका है।

नगर निगम बोर्ड की बैठक चौबीस जून को प्रस्तावित है। इससे पहले इस साल आठ जनवरी और 23 अप्रैल को बोर्ड बैठक हो चुकी है। दोनों ही बैठकें हंगामेदार रही। उसमें कई बिंदुओं पर टकराव रहा। पहले की दोनों बैठकों में लीज संपत्ति विवाद का मामला छाया रहा। इस बार इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है, जिस पर सियासी घमासान के आसार हों। 23 अप्रैल को हुई बोर्ड बैठक में भी बजट पास करने के लिए रखा था। लेकिन बहुमत वाले पार्षदों ने वेतन और जरूरी खर्चों को छोड़कर बाकी बजट को पास नहीं किया। अब इस बार की बोर्ड बैठक में बजट बोर्ड के सामने रखा जाएगा। सात प्रस्ताव एजेंडे में शामिल किए गए हैं। इसमें एक प्रस्ताव सर्किल रेट को हाउस टैक्स से जोड़ना है। इस तरह की कवायद शासन स्तर से चल रही है। लेकिन इस प्रस्ताव को लेकर विरोध के स्वर भी उठ चुके हैं। पहले भी यह प्रस्ताव आ चुका है। जिसे पास नहीं किया गया था। इसके साथ ही हाउस टैक्स में छूट अवधि देहरादून और हल्द्वानी की तरह बढ़ाने का है। ऑफलाइन और ऑनलाइन बिलों में तकनीकी समस्या को लेकर यह प्रस्ताव रखा गया है। देहरादून नगर निगम में छूट की अवधि सितंबर माह और हल्द्वानी में जुलाई तक है। रुड़की में छूट की अवधि सितंबर माह तक और विशेष परिस्थति में समय बढ़ाने के लिए नगर आयुक्त अधिकृत करने का प्रस्ताव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed