Thu. Nov 26th, 2026

रक्तदान शिविर में 147 लोगों ने किया रक्तदान

इंडियन रेडक्रॉस ने सिडकुल स्थित एसकेएफ इंडिया लिमिटेड कंपनी में लगे रक्तदान शिविर में 147 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। इंडियन रेड क्रॉस के सचिव डॉ. नरेश चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे और मुख्य चिकत्सिाधिकारी डॉ. कुमार खगेंद्र सिंह के निर्देशन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। एसकेएफ लिमिटेड इंडस्ट्री के मुख्य प्रबंधक राजीव सोगानी ने सभी रक्त दाताओं को धन्यवाद दिया। रक्तदान शिविर में सुरक्षा एवं पर्यावरण प्रबंधन अनंत कुमार मानव संसाधन प्रबंधक अमरजीत कुमार, गिरीश कुमार, मोहित चौहान, विनोद सिंह, विशाखा, मीनाक्षी, आसमा, प्रवीण ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed