Thu. Nov 19th, 2026

दीपक मिस्टर और जयाश्री मिस फेयरवेल बने

ओआईएमटी बीकॉम द्वितीय वर्ष ने बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को विदाई पार्टी दी। पार्टी में दीपक कांडपाल मिस्टर फेयरवेल और जयाश्री मिस फेयरवेल चुने गए।

बुधवार को ओमकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ संस्थान के डीन प्रमोद उनियाल, बीएड प्राचार्य डॉ. संतोष डबराल, कंप्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष अनिल रणाकोटी ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर किया। डीन प्रमोद उनियाल ने सभी छात्र-छात्राओं को आशीर्वचन देते हुए कहा कि आपका भविष्य उज्ज्वल हो। इसके बाद छात्र छात्राओं ने बैलून डांस, पेपर डांस, प्रश्नोत्तर, सिंगिंग और डांसिंग, गेस द म्यूजिक आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। बैलून डांस में सुयेश पैन्यूली एवं मानसी, प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता में रोशन श्रीवास्तव एवं आकृति, पेपर डांस में श्रेया रावत एवं मिताली चौहान, सिंगिंग व डांसिंग में रोशन एवं रेखा ने बाजी मारी। समापन अवसर पर बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर विदाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *