Sun. Nov 22nd, 2026

बाढ़ सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लिया

उपजिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने गंगा और सौंग नदी किनारे बसे आबादी क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लिया। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से व्यवस्थाओं के बाबत जानकारी ली। सिंचाई विभाग को बाढ़ की रोकथाम की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

पर्वतीय क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश के मद्देनजर बुधवार को गंगा और उसकी सहायक सौंग नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना को लेकर एसडीएम ऋषिकेश बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गौहरीमाफी पहुंचे। यहां बाढ़ सुरक्षा के कार्यों को देखा और मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारी को जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने सौंग नदी के किनारे बसे ग्राम चकजोगीवाला, छिद्दरवाला, जोगीवाला माफी आदि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *