Tue. May 26th, 2026

चकराता डिग्री कॉलेज में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में वर्तमान सत्र में बीए एवं बीएससी के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने बताया कि ऑफलाइन मोड के अंतर्गत प्रवेश आवेदन पत्रों की बिक्री इस सप्ताह से शुरू हो चुकी है।

इस सत्र में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत होंगे,जिसमें विषय चयन का स्वरूप अलग है। विद्यार्थी को अपनी स्ट्रीम के दो मेजर विषय, एक सेमी मेजर विषय, एक माइनर विषय, एक कौशल विकास विषय और एक सहभागी विषय चुनना होगा। विज्ञान संकाय का विद्यार्थी सेमी व माइनर विषय का चयन कला संकाय के विषयों में से कर सकेगा। इसी तरह कला संकाय का विद्यार्थी विज्ञान संकाय से करेगा। इस प्रकार विद्यार्थी को छह विषयों की पढ़ाई करनी होगी। नये पैटर्न में विषय चयन के लिए काउंसिल हेतु समितियों का गठन कर दिया है। विश्वविद्यालय शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तारीख 30 जुलाई है और 17 अगस्त से नये सत्र में शिक्षण कार्य प्रारंभ हो जायेगा। साथ ही उच्च स्तर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में प्रवेश प्रक्रिया सी.बी.एस.सी. के परीक्षा परिणाम घोषित होने तक चलती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *