Tue. May 26th, 2026

जलभराव से निजात को विधायक ने किया निरीक्षण

पथरी क्षेत्र के गांव फेरुपुर में लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर आबादी क्षेत्र में जलभराव होने से ग्रामीण परेशान हैं। लोगों के घरों में भी पानी घुस रहा है। ग्रामीणों ने मामले में विधायक अनुपमा रावत से जल निकासी के उपाय करने की मांग की। ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक अनुपमा रावत ने मौके पर पहुंचकर जल्द उपाय करने का आश्वासन दिया। विधायक ने एनएच अधिकारी को मौके पर बुलाकर निरीक्षण किया। विधायक ने ग्रामीणों को जल्द निकासी के ठोस उपाय करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *