प्रियांशी पांडेय को किया सम्मानित
बाल प्रतिभा सम्मान समारोह परिषद के निदेशक एवं हिन्दी अध्यापक, नशा उन्मूलन प्रभारी अखिलेश चन्द्र चमोला ने राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुमाड़ी से कक्षा 10 में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत लाने वाली छात्रा प्रियांशी पाण्डेय को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों के होनहार प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित करना बहुत जरूरी है। इससे प्रोत्साहन मिलता है। अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलती है। चमोला ने प्रियांशी को बधाई देते हुए कहा कि आज जीवन के हर प्रतियोगी क्षेत्र में बेटियां सबसे आगे हैं। चमोला विगत 24 वर्षों से होनहार प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करने का कार्य करने के साथ जीवन में नशा न करने की प्रतिज्ञा भी दिलवा चुके हैं। छात्रों में भारतीय संस्कृति के बीजरोपित हो,इसके लिए भारतीय संस्कृति तथा नैतिक शिक्षा के आयाम, नैतिक बोध कथाएं, शैक्षिक नवाचार एवं क्रियात्मक शोध, महापुरुषों के अनमोल विचार,आदि पुस्तकें भी प्रकाशित कर चुके हैं।
