Tue. May 26th, 2026

महाविद्यालय नरेंद्रनगर में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में संचालित बीकॉम, बीए, पत्रकारिता, पर्यटन, बीएससी गृह विज्ञान, बीएससी के प्रथम वर्ष में ऑफलाइन प्रवेश को आवेदन फॉर्म की बिक्री महाविद्यालय में शुरू कर दी गई है। महाविद्यालय में फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई है। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. यूसी मैथानी ने यह जानकारी देते हुये बताया इन प्रवेश के इच्छुक छात्र आवश्यक प्रपत्रों के साथ फार्म की दो प्रतियां प्रवेश फार्म के साथ महाविद्यालय कार्यालय में जमा करें। प्रवेश मेरिट के आधार पर दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *