Mon. Apr 27th, 2026

पतलोट के प्रधानाचार्य डॉ. शर्मा को दी विदाई

भीमताल। राजकीय इंटर कॉलेज पतलोट के प्रधानाचार्य डॉ.महेश चन्द्र शर्मा को सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को विद्यालय परिवार ने समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी। डॉ. शर्मा ने 30 जून को विभाग से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। वर्तमान प्रधानाचार्य आशुतोष साह ने बताया कि डॉ. शर्मा का छह वर्ष का कार्यकाल पतलोट विद्यालय के लिए बहुत विशेष रहा। डॉ.कमल चन्द्र बेलवाल, प्रो.सर्वजीत सिंह, पीटीए अध्यक्ष कृष्ण चन्द्र पनेरु, जीवन चन्द्र, कंचन बिष्ट, डॉ.हेमन्त जोशी, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *