Mon. Apr 27th, 2026

बड़कोट के विभिन्न विद्यालयों में श्रीदेव सुमन को किया गया याद

नगर पालिका परिषद सहित आसपास के क्षेत्र में अमर शहीद श्रीदेव सुमन के बलिदान दिवस को याद किया गया। विद्यालयों एवं विभिन्न शिक्षण संस्थानों के स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। साथ ही सभी सरकारी कार्यालय में श्रीदेव सुमन की फोटो पर फूल मालाओं से माल्यार्पण किया गया। तहसील परिसर में एसडीएम शालनी नेगी और पालिकाध्यक्ष अनुपमा रावत सहित कर्मचारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर श्रीदेव सुमन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वहीं स्कूलों में बाल शिक्षा सदन, विद्या मंदिर, सुमन ग्रामर स्कूल, न्यू होली लाइफ इंटर कालेज, हिमालय चिल्ड्रन अकादमी, हिलग्रीन स्कूल, हंस पब्लिक स्कूल, राजेन्द्र मैमोरियल स्कूल, राजकीय इंटर कालेज, बालिका इंटर कालेज सहित तमाम स्कूलों में भाषण प्रतियोगिता के साथ श्रीदेव सुमन के जीवन और संघर्ष पर वक्ताओं द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *