Sun. Jun 14th, 2026

एपीएस स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित

पिथौरागढ़। नगर के जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल को राज्य स्तर पर स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार का सम्मान मिला है। इससे विद्यालय में हर्ष का माहौल है। देहरादून में बीते एक अगस्त को हुए कार्यक्रम के दौरान शिक्षामंत्री धन सिंह रावत ने प्रधानाचार्य विनोद कुमार भामा को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन से मिली जानकारी के अुनसार बीते दिनों जनपद में स्वच्छ विद्यालय का चयन हुआ। जिसमें एपीएस को प्रथम स्थान मिला। बाद में विद्यालय ने राज्य स्तर पर जनपद का प्रतिनिधित्व किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *