Sun. Jun 14th, 2026

भवान कालाकोटी बने ग्यारहवीं बार पीटीए अध्यक्ष

लोहाघाट। जीआईसी बर्दाखान में पीटीए का गठन किया गया। जिसमें भवान कालाकोटी को ग्यारहवीं बार अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान विद्यालय के विकास के बारे में चर्चा की गई।

प्रधानाचार्य विकास थापा की अध्यक्षता और दुर्गेश जोशी के संचालन में आयोजित बैठक में नौनिहालों को नशा मुक्त का संदेश देकर सफल भविष्य की जानकारी दी। बैठक में रिक्त पड़े भौतिक विज्ञान प्रवक्ता और प्रधानाचार्य के रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई। इस दौरान आयोजित चुनाव में सर्वसम्मति से भवान कालाकोटी को पीटीए का अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर राजेन्द्र गहतोड़ी, आत्माराम, वेद प्रकाश पंत, किरन गड़कोटी, मंजू, हरीश, मोहन जोशी, जगदीश जुकरिया, रमेश पंत, संजय बिष्ट, सुरेश बिष्ट आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *