Sat. Oct 3rd, 2026

उत्तराखंड ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता 23 से

हल्द्वानी। उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन 23 से 26 अगस्त तक मिनी स्टेडियम में उत्तराखंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन करने जा रहा है। रविवार को हल्द्वानी के रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजनकर्ता पार्षद तन्मय रावत ने बताया कि विजेताओं को नगद पुरस्कार, मेडल और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। बालक और बालिक वर्ग में अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 व ओपन वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। वार्ता में जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्दीकी, पुष्कर कोश्यारी, नरेश जोशी, मुकुल वर्मा, प्रमोद पलड़िया, रोहित, अनुभव, अक्षय जोशी, रितेश बिष्ट, नरेंद्र भुटियानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed